आसान चिकन कबाब रेसिपी- Easy Chicken Kabab Recipe

इजी चिकन कबाब रेसिपी घरपे बनायें गैस पर /easy chicken kabab at home


आसान चिकन कबाब बनाने के लिए सामग्री

Chicken Kabab Ingredients  

  • 1 किलो कीमा बनाया हुआ चिकन/ 1 kg minced chicken
  • बारीक कटा प्याज 200 ग्राम/  finely chopped onion 200 grams
  • बारीक कटी लाल शिमला मिर्च 60 ग्राम/ Finely chopped red capsicum 60 grams
  • पार्सले  3 ग्राम/Parsley 3 grams
  • लहसुन 30 ग्राम/ Garlic 30 grams
  • ब्रैड क्रम्ब्स 30 ग्राम/ Brad Crumbs 30g
  • नमक स्वादानुसार/salt to taste
  • 1 टेबल स्पून पपरिका/ 1 tsp paprika
  • 1 बड़ा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स/ 1 tsp Chili Flakes
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा/1 tsp cumin
  • 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च/1 tsp black pepper


कबाब बनाना/how to make chicken minced kabab at home-recipe in Hindi

कटोरी में 1 किलो  चिकन कीमा  लें 200 ग्राम बारीक कटा प्याज, बारीक कटी लाल शिमला मिर्च 60 ग्राम, बारीक कटा हरा धनिया, 30 ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच परिका, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 बड़े चम्मच जीरा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1/1 2 बड़ा चम्मच मीट  मसाला, 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये, एक प्याले में थोड़ा पानी लीजिये और हाथ को पानी में डुबा लीजिये , गीले हाथ से कबाब का आकार बनान आसान हो जायेगा, कबाब को आकर देनेके बाद  के ट्रे में डालकर   २-३  घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.


२-३  घंटे के बाद मध्यम आंच पर कबाब को सुनहरा होने तक तल लें।

chicken kabab recipe in hindi


कबाब के लिए सॉस कैसे बनाये - How to Make chicken minced kabab sauce

पैन को गैस में डालिये, 2 टेबल स्पून वेजिटेबल  आयल  डालिये, 100 ग्राम बारीक कटी प्याज डालिये, 100 ग्राम शिमला मिर्च, 15 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 200 ग्राम टमाटर (टमाटर को 2 मिनिट तक उबालिये और छिलका उतारकर) डाल दीजिये. नमक स्वादानुसार सभी सामग्री को मिला कर 5-8 मिनिट तक पकाइये, धीमी आंच में एक कप पानी डालिये, 15 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और १/४ कप वेनिगर डाल दीजिये.

अब सॉस साथ  एक मिक्सचर में डालकर फाइन पेस्ट बनलीजिये और चिकन कबाब के साथ मजे लीजिये