दिवाली में बनाइये बिलकुल नया तरीके का मिठाई घरपे बिना मावा या चास्नीके - Make sweet dessert Recipe for Diwali festival at Home in Hindi
Ingredients for sweet dessert-how to make sweet deserts
२० दाने देशी बादाम - 20 grains of almonds
२० दाने काजू - 20 grains of cashew nuts
दस पिस्ता के दाने- ten pistachios seeds
दो चमच नारियल के पाउडर- two spoons of coconut powder
तीन बड़े चमच गुड़ - three tablespoons of jaggery
2 बड़े चमच दूध की मलाई / २ बड़े चमच मिल्क पाउडर - 2 tsp Milk Cream/Milk Powder
आधा कप गरम दूध - 1/2 cup Hot Milk
आधा कप पीसी हुई चीनी- 1/2 cup Powder sugar
दो बड़े चमच देसी घी - 3 tsp Ghee
१ कप सूजी- 1 cup semolina
दिवाली में बनाइये बिलकुल नया तरीके का मिठाई घरपे बिना मावा या चास्नीके -
आपको सबसे पहले २० दाने देशी बादाम, २० दाने काजू के लेने है और दस पिस्ता के दाने, दो चमच नारियल के पाउडर और तीन बड़े चमच गुड़ के साथ मिक्सी में डालकरअछि तरह ग्राइंड करना है।
अब एक पैन में दो बड़े चमच देसी घी को गरम कीजिये और इस में १ कप सूजी को दालकर लगातार चलाते हुवे ९-१० मिनट के लिए लो गैस फ्लैम पर भून लीजिये ध्यान दीजियेगा सूजी ज्यादा भूनकर काली न पर जाये। अब इस में २ बड़े चमच दूध की मलाई को मिला लीजिये अगर आप के पास मलाई न हो तो २ बड़े चमच मिल्क पाउडर दालदीजिये और चलाते हुवे और २-३ मिनट रोस्ट कर लीजिये।
फिर हमें इस में आधा कप गरम दूध डालना है और तब तक पकाना जब तक दूध उस में घूल न जाये अब हम ऐड करेंगे आधा कप पीसी हुई चीनी, चीनी मेल्ट होकर एक थिक सा टेक्सचर न बनजाये तब तक चलाते हुवे पकाना।
अब गैस को बंद करके मिक्सचर को एक प्लेट में निकल लीजिये और एक चमच ले कर ऊपर से हलका हल्का दबाते हुवे मिक्सचर को सॉफ्ट कीजियेगा
अब मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए साइड में रख देते है।
अब हमें पहले से मिक्समें डालकर पिसा हुवा फिलिंग लेनी है और हलके हाथोसे प्रेस करके dough बनान है और इस के छोटे छोटे बॉल्स बना लीजिये।
अब हमे प्लेट में निकाले हुवे मिक्सचर लेनी है और हलके हाथोसे प्रेस करके इस का भी dough बनालीजिये थोड़ी बड़ी पेड़े बना लीजिये जिसमे हमे छोटे छोटे बॉल्सके आकर में तैयार फिल्लिंग्स को भरदेना है और पेड़े को एक चपटा गोल आकरमें तैयार कर लेनी है कचोरी की तरह। जब सब इसी तरह बन जाये तो गार्निशिंग के लिए मिठाई के ऊपर काजू, बादाम या पिस्ता को आधा बिच में तोड़कर ऊपर सजा दीजिये
अब हमारी दीवालीके लिए बिलकुल नए तरह का मिठाई तैयार होगयी जो आपको बजारमे मिलने वाली मिठाई से भी ज्यादा पसंद आने वाली है

0 टिप्पणियाँ