वेज  मोमो रेसिपी - घर पे बनाइये 

veg momo recipe in hindi

वेज  मोमो बनाने के लिए आप को चाहिए - Ingredients for making Veg Momos-Dumplings 

  • ३०० ग्राम बारीक़ कटा हुवा बंदा गोवि (कैबेज),
  • पनीर ३००  ग्राम
  • आधा चमच काली मिर्च पाउडर
  • १ चमच  लाल मिर्च पाउडर
  • आधा कप बारीक़ कटा हुवा प्याज
  • आधा  चमच हल्दी पाउडर
  • आधा चमच करी पाउडर
  • आधा चमच जीरा पाउडर
  • नमक  स्वाद अनुसार
  • अदरक लहसन का पेस्ट १ चमच
  •  बारीक़ कटा हुवा हरा धनिया
  • तेल २  चमच

How to Make Veg Momos- वेज मोमोज कैसे बनाये

How to make Stuffing's for Veg Momos

एक पैन लीजिये और २ चमच तेल डालकर गरम करलीजिये अब इस में अदरक लहसन का पेस्ट, प्याज, बारीक़ कटा हुवा बन्दा गोवि, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, करी पाउडर , काली मिर्च पाउडर डालकर अछि तरह मिक्स कर दिज्जिए  और करीब २ मिनट चलाते हुवे फ्राई कीजियेगा अब गैस को बंद कीजियेगा अब इस में हम पनीर को बारीक़ काट कर डालेंगे और बरीक कटा हुवा हरा धनिया भी डालेंगे और अछि तरह मिक्स करदेंगे 

यह हमारी वेग मोमो की स्टफ़िंग तैयार होगयी अब इस को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए साइड में रख दीजिये 

veg momos stuffing

अब मोमो बनाने की लिए dough बना लीजिये मोमो के लिए dough बिलकुल वैसे ही बनाना है जैसे आप घर में रोटी बनाने के लिए बनाते है, मैदे का । 


How to Make Veg Momos wrappers cutting- वेज मोमोज की आधार रोटी wrappers कैसे बनाये


अब एक साफ़ तबेल में थोड़ा थोड़ा मैदा लगाकर बड़ा रोटी बनाने की लिए जितना dough चाहिए उतना ले  कर बेलन की मदद से एक बड़ा चपाती जितना गोल रोटी बना लीजिये और एक कटोरी या छोटा गिलास के मदद से रोटी को काटकर गोल गोल छोटी छोटी रोटी बना लीजिये 

veg momo wrapping


veg momos wrapping making

अब इस छोटी छोटी रोटी में स्टफ़िंग भरकर मोमो की शेप देदेंगे जैसे आप को पसंद हो गोल या लम्बी स्टाइल में। 

veg momos style

अब मोमो स्टीमर में आयल से ग्रीज़ करेंगे ताकि मोमो स्टीमर में चिपके नहीं और बनाये हुवे मोमोज  को भर देंगे अब मोमो स्टीमरके पानी डालने वाली बकेट में बकेट से आधा पानी डालकर गैस पर उबालेंगे और मोमोज  को स्टीम करने के लिए  डालदेंगे करीब १५ मिनट के लिए। 

veg momo making



पंधरा मिनट बाद आपका स्वादिस्ट वेज मोमो-veg momo बनकर तैयार होजाएंगे इस को आप टमाटर या हरी चटनि के साथ एन्जॉय करसकते है।