पनीर बटर मसाला बनाने की सामग्री 

  • 2 मध्यम साइज प्याज़ को 
  • ६-७ कली लहसन 
  • ३ सूखे लाल मिर्च 
  • २ बड़े साइज का टमाटर 
  • आधा कप दही  
  • १ चमच धनिया पाउडर 
  • ५० ग्राम काजू 
  • खड़े मसाला (१ तेज पत्ता, ६-७ कालीमिर्च, १ दालचीनी, १ बड़ी इलाइची, ४ छोटे इलाइची, ३ लौंग, १ चमच जीरा, ) 
  •  १ चमच अदरक लहसन का पेस्ट
  • १ चमच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चमच हल्दी 
  • १ चमच नमक 
  • १ चमच बटर 
  • ३०० ग्राम पनीर 
  • २ हरा मिर्चे
  • लम्बे लम्बे पीसेस में कट किया हुवा अदरक 
  • आधा चमच कश्मीरी लाल मिर्च
  • १/४ चमच हल्दी पाउडर
  • आधा चमच नमक 
  • १ चमच गरम मसाला पाउडर
  • १ चमच कसूरी मेथी
  • १ चमच चीनी  
  • १/४ कप क्रीम या दूध का मलाई

paneer butter masala image



पनीर बटर मसाला रेसिपी रेस्टॉरेंट स्टाइल हिंदी में 

सबसे पहले २ मध्यम साइज प्याज़ को फाइनली चोप्पड़ कर लेना, ६-७ कली लहसन को भी फाइनली  चोप्पड़  कीजिये, ३ सूखे लाल मिर्च को थोड़ी देर भिगो कर रख दीजिये ताकि थोड़ा सॉफ्ट हो जाये। 

२ बड़े साइज का टमाटर को पीसेस पे कट कर लीजिये और  मिक्सचर ग्राइंडर में  टमाटर, भिगोये हुवे लाल मिर्च का फाइन पेस्ट तैयार करलीजिये। 

अब एक कटोरी में आधा कप दही लीजियेऔर उसमें , १ चमच धनिया पाउडर मिलकर पेस्ट बनालीजिये। 

५० ग्राम काजू को करीब १० मिनट के लिए पानिमे भिगोकर रख दीजिये। और मिक्सी में डालकर फाइन पेस्ट तैयार कर लीजिये। 

अब एक कढ़ाई में २ चमच तेल डालकर गरम करलीजिये और उस में १ चमच बटर भी मिलाइये अब इस में खड़े मसाला (१ तेज पत्ता, ६-७ कालीमिर्च, १ दालचीनी, १ बड़ी इलाइची, ४ छोटे इलाइची, ३ लौंग, १ चमच जीरा, ) डालकर थोड़ी डियर भून लेंगे अब इस में २ फाइनली चोप्पड़ लहसुन, और फाइनली  चोप्पड़ प्याज़ को ऐड करेंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक भून लेंगे 


और अब इस में १ चमच अदरक लहसन का पेस्ट,१ चमच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और आधा चमच हल्दी डालकर अछि तरह मिक्स कीजिये और थोड़ी देर भून लीजिये।  अब इस में डालेंगे टमाटर और लाल मिर्च का पेस्ट जो हमने तैयार किया है १ चमच नमक के साथ।  अब इस को थिक पेस्ट होने तक पका लिजिये करीब ४-५ मिनट तक। 


अब हम इस में ऐड करेंगे दही और धनिया पाउडर का पेस्ट जो हमने पहले ही तैयार किया है इस को लगातार चलते हुवे पकाना जब तक ग्रेवी से तेल न छोड़ने लगे अब इस में काजू का पेस्ट ऐड करेंगे और २-३ मिनट और पकाएंगे। 


अब एक  फ्राइंग पैन में १ चमच बटर डालकर ३०० ग्राम पनीर को स्क्वायर शेप में कट करके थोड़ी देर फ्राई करलीजिये बस हल्का ही फ्राई कीजिये अब इस में २ लम्बे लम्बे पीसेस में कट किया हुवा हरा मिर्चे, लम्बे लम्बे पीसेस में कट किया हुवा अदरक डालेंगे और आधा चमच कश्मीरी लाल मिर्च, १/४ चमच हल्दी पाउडर, आधा चमच नमक डालकर मिक्स कर  लीजिये और इस पनीर को ग्रेवी वाले कढाईमे दाल दीजिये और इस में ऐड कीजिये १ चमच गरम मसाला पाउडर, १ चमच कसूरी मेथी, १ चमच चीनी  दालकर अछि तरह  मिक्स करलेना और १/४ कप क्रीम या दूध का मलाई डालकर मिक्स करलेना और लास्ट में १ कप पानी डालकर लो  फ्लेम पर करीब ५ मिनट तक कढाईमे ढकन डालकर पकने दें।  


आपका स्वादिस्ट रेस्तौरां और ढाबा स्टाइल बटर पनीर तैयार  है घर पे।