मार्किट जैसे मिक्स नमकीन दालमोठ घर पर बनाइये बड़ी आसानीसे अपनी बजट में
नमकीन दालमोठ बनाने की लिए इस में यूज़ होने वाली दाल को रात भर के लिए भिगो कर रखना पड़ता है इसी लिए १ कप साबुत मसूर की दाल को अछि तरह साफ करने के बाद १ कटोरिमे १ चिमटी (१/४ चमच) बेकिंग सोडा मिलाकर कटोरी में पानी डालकर रातभर के लिए भिगोने की लिए छोड़ दें , इसी तरह १ कप चना दाल को भी १ चिमटी बेकिंग सोडा डालकर रात भर के लिए भिगो दीजिये।
भिगोये हुवे दाल को पानी निकल लीजिये और एक साफ कपड़ा में थोड़ी देर पानी सोखने के फैला दीजिये।
अब सेव के लिए बेसन का पेस्ट बनाते है
१ कटोरी में ३ कप बेसन ले और उस में आधा चमच नमक, आधा चमक हल्दी, आधा चमच लाल मिर्च पाउडर डालिये और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अछि तरह हाथोसे मिक्स करते जाइये जब तक बेसन एक थिक पेस्ट न बनजाये अब इस को थोड़ी देर के लिए साइड में रख दीजिये।
बूंदी बनाने की लिए
बूंदी बनाने की लिए १ कप बेसन में आधा चमच नमक दाल कर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अछि तरह हाथोसे मिक्स करते जाइये जब तक बेसन एक पेस्ट न बनजाये (पेस्ट ज्यादा थिक या ज्यादा पतला भी न हो) अब दो कटोरी में दलदीजिये और एक में येल्लो कलर का फ़ूड कलर (१ चिमटी) मिक्स कीजिये और एक में ग्रीन कलर का फ़ूड कलर (१ चिमटी) मिक्स कीजिये ताकि डिफरेंट कलर का बूंदी बनजाये ।
अब बेसन का सेव बनाने की लिए हैंड सेव मेकर मशीन (बर्तन वाली दुकानों पर आसानी से मिलजायेगा) के कंटेनर में थोड़ा आयल डालकर ग्रीज़ करेंगे। सेव बनाने के लिए छोटी जाली वाली और बड़ी जाली वाली का इस्तेमाल करेंगे ताकि दो तरह का सेव बन जाये पतली सेव और मोटी सेव।
अब हाथो को थोड़ा आयल लगाकर बेसन को सेव मेकर मशीन में भरते जायेंगे
अब कढ़ाई में आयल को गरम करने के लिए रख दें। बेसन को फ्राई करने के लिए अब मेसिन से प्रेस करके तेलमे डालेंगे सब से पहले पतली वाली सेव बनाइये। ज्यादा डार्क ब्राउन फ्राई मत कीजिये यह जल्दी ही फ्राई हो जाती है, एक बार पलट कर भी फ्राई कीजिये ताकि दोनों तरफ अछि तरह पक जाये तो तेल में से निकल लीजिये।
अब मोटी वाली सेव बनायेगे सेव मशीन में मोती वाली जाली लगाकर पहले जैसे ही आयल में फ्राई करेंगे।
अब उसी तेल में बूंदी बनाइयेगे बूंदी फ्राई करने के लिए हमारी घर में होने वाली पूरी निकलने वाली छलनी के ऊपर पेस्ट डालते जायेगे जो की छलनी में से तपकर तेलमे जातेहि बूंदी बनजायेगा इस तरह दोनों कलर का बूंदी बारी बारी फ्राई करके तैयार कर लीजिये।
अब हम चना दाल को फ्राई करेंगे दाल जब क्रिस्पी होजाये तो तेल में से निकाल लीजिये।
अब मसूर की दाल को भी फ्राई कर लीजिये जब क्रिस्पी होजाये तो तेल में से निकाल लीजिये।
अब एक कप कच्ची मूंगफली को भी फ्राई कर लीजिये ज्यादा देर फ्राई नहीं करना है।
अब ५० ग्राम काजू को भी हल्का फ्राई कर लीजिये, ५० ग्राम किसमिस को भी हल्का फ्राई कर लीजिये। ध्यान रखिये काजू और किसमिस बहुत ही जल्दी फ्राई हो जाता है।
अब नमकीन दालमोठ के लिए मसाला तैयार कर लीजिये एक मिक्सचर ग्रैंडर में एक चमच काली मिर्च, एक चमच चाट मसाला, आधा चमच हींग पाउडर, आधा चमच लाल मिर्च पाउडर, आधा चमच नमक, १ पैकेट maggi मसाला पाउडर, १ चमच सौफ, १ चमच जीरा, आधा चमच काला नमक दाल कर बारीक़ पीस लीजिये मिक्सचर में।
अब एक बड़ी से बर्तन में पतली और मोती सेव को हाथोसे अछि तरह क्रश कर लीजिये अब इस में एक एक करके बूंदी, मूंगफली, काजू, किसमिस और फ्राई दाल मिलाते जायेंगे अब इस में हम मसाला भी मिक्स करेंगे सारे मसाला एक ही बार में मत डालिये थोड़ी थोड़ी दाल कर सब को अछि तरह मिक्स करते जाइये और जरुरत हो तभी सभी मसाला डालिये स्वादानुसार।
अब आपके नमकीन मिक्स दालमोठ तैयार है बिलकुल बाजार में मिले वैसे स्वादवाला इस नमकीन दालमोठ को आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के भी रख सकते है १ से २ महीने के लिए।



0 टिप्पणियाँ