फूलगोवि विथ वेजिटेबल एंड चिकन Recipe हिंदी में - cauliflower with vegetables and chicken Recipe in Hindi
फूलगोवि की एक नयी डिश कम मसाले वाली यह रेसिपी बनाकर देखिये बड़ी स्वादिस्ट होते है डाइट कौन्सियस लोगो के लिए यह डिश काफी पसंद आने वाली है
सब से पहले १ kg फूगोवि लीजिये इस को छोटे छोटे पीसेस में कट कर लीजिये और एक बाउल में देढेरसारा पानी दाल दीजिये और १ चमच नमक दाल कर फोलगोवि को भिगो दीजिये
अब एक गाजर लीजिये और उसे अछि तरह साफ करके छील लीजिये और पतले लम्बे चिप्स आकर में कट कर लीजिये, ५-६ लहसन की कल्ली लीजिये और उस को भी पतले पतले स्लाइस कर लीजिये, अदरक को भी स्लाइसेस में कट कर लीजिये, अब थोड़ी हरा प्याज़ (स्प्रिंग अनियन) को भी लम्बे लम्बे कट कर लीजिये, एक मीडियम कैप्सिकम को बिज़ निकलकर स्क्वायर शेप में कट कर लीजिये, अब एक चिकन ब्रैस्ट को भी स्लाइसेस में कट कर लीजिये।
अब फूल गोभी को पानीसे निकल लीजिये और २-३ बार साफ पानीसे साफ करलीजिये और एक बॉउल में दाल दीजिये और अब इस में २ चमच वेजिटेबल आयल डालेंगे और अछि तरह मिक्स करदेंगे, अब इस फूल गोबी को एक स्टीमर में २ मिनट के लिए स्टीम करेंगे।
अब गैस में फ्राइंग पैन को गरम कर लीजिये और पैन में २-३ चमच तेल डालकर चिकन ब्रैस्ट को लाइट ब्राउन होने तक फ्राई कीजिये अब सस्लाइस अदरक और लहसन को भी १ मिनट के लिए फ्राई कर लीजिये अब इस में हम ऐड करेंगे १ चमच सोया सॉस, सब को अछि तरह मिक्स करते रहेंगे अब हमें स्लाइस गाजर, स्लाइस कैप्सिकम को ऐड करेंगे और चलते हुवे करीब २ मिनट के लिए फ्राई करेंगे २ मिनट फ्राई करने के बाद अब हम स्टीम किया हुवा फूल गोही डालेंगे और २ मिनट और फ्राई करेंगे अब इस में डालेंगे १ चमच ओएस्टर सॉस, नमक स्वादानुसार, १ चमच चीनी सब अछि तरह चलाते रहिये अब कटे हुवे स्प्रिंग अनियन डालेंगे और चलाते हुवे पकाते रहिये करीब ३-४ मिनट के लिए अब आप का स्वादिस्ट फूल गोवि वेजिटेबल चिकन रेडी है खाने के लिए।

0 टिप्पणियाँ