Sev Tamatar Ki Sabji Recipe in Hindi - Dhaba Style सेब टमाटर की सब्जी Recipe हिंदी में
सेब टमाटर की सब्जी बनाने की लिए सामग्री
- १ चमच देशी घी
- १ चमच तेल
- १ चमच जीरा
- १ चमच मोटा मसाला (बड़ी इलाइची, छोटा इलाइची, दालचीनी, लौंग, जावित्री का पाउडर )
- १ चमच कसूरी मेथी
- २ चमच चोप्पड़ लहसुन
- १ चमच अदरक का पेस्ट
- १ चमच बेसन
- २ मीडियम साइज का प्याज़
- १ चमच चीनी
- १ चमच लाल मिर्च
- आधी चमच हल्दी
- १ चमच धनिया पाउडर
- १ चमच पुदीना पाउडर
- आधा चमच गरम मसामा पाउडर
- आधी चमच चाट मसाला
- आधा कप टोमेटो प्यूरी
- ३ कटा हरी मिर्च
- १ चमच निम्बू का रस
- हरा धनिया
- स्वाद अनुसार नमक
- ३ चमच टोमेटो केचप
- आधा कप मलाई या फ्रेश क्रीम
- १ लाल टमाटर
- डेढ़ कप मोटि सेव
कढ़ाई या पतीला लीजिये और उस में १ चमच देशी घी को गरम कीजिये और १ चमच तेल भी इस में ऐड कीजिये, अब इस में १ चमच जीरा , १ चमच मोटा मसाला (बड़ी इलाइची, छोटा इलाइची, दालचीनी, लौंग, जावित्री का पाउडर ), १ चमच कसूरी मेथी, २ चमच चोप्पड़ लहसुन, १ चमच अदरक का पेस्ट डालिये और धीमे आंच पर भून लीजिये
अब इस में ऐड करें १ चमच बेसन और २ मीडियम साइज का प्याज़ को कदूकस करके डालेंगे और अच्छे गोल्डन ब्राउन होनेतक भून लीजिये और इस में अब १ चमच चीनी दालदीजिये और अछि तरह चलाते हुवे भूनते रहिये
अब हम ऐड करेंगे २ टमाटर कदूकस किया हुवा प्याज़ डालेंगे और लगातार चलाते हुवे २ मिनट के लिए पकाएंगे अब इस में १ चमच लाल मिर्च, आधी चमच हल्दी, १ चमच धनिया पाउडर, १ चमच पुदीना पाउडर , आधा चमच गरम मसामा पाउडर, आधी चमच चाट मसाला, आधा कप टोमेटो प्यूरी, ३ कटा हरी मिर्च, १ चमच निम्बू का रस डालिये और थोड़ासा पानी डालकर थोड़ी देर चलाते हुवे पकाइये ग्रेवी को थीक होनेतक।
अब इस में ऐड करेंगे बारीक़ कटा हुवा हरा धनिया और स्वाद अनुसार नमक डालकर २-३ मिनट पकाइये अब इस में ऐड कीजिये ३ चमच टोमेटो केचप और आधा कपपानी को डालकर अछि तरह मिक्स कीजिये और कवर डालकर ग्रेवी थीक होने तक पकाइयेगा।
अब इस में आधा कप मलाई या फ्रेश क्रीम भी दाल दीजिये और मलाई को अछि तरह मिक्स होनेतक चलाते रहिये और अब इस में २ कप पानी और बारीक़ कटा हुवा हरा धनिया डालेंगे और इस में उबाल आने तक चलाते हुवे पकने दीजिये और १ लाल टमाटर भी काटकर दाल दीजिये अब फाइनली हम ऐड करेंगे डेढ़ कप मोटि सेव और १ मिनट चलते हुवे पकने दीजिये जब सेव नरम होने लगे और ग्रेवी में absorbed करने लगे तो गैस को बंद कर दीजिये और घर में बने रेस्टॉरेंट स्टाइल सेब टमाटर की सब्जी को एन्जॉय कीजिये।

0 टिप्पणियाँ