How to make whole फिश बेक्ड इन ओवन 

Ingredients for Whole Fish Baked 

  • १ चमच पैपरिका
  • १ चमच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चमच नमक
  • १ चमच ओरिगैनो पाउडर
  • knorr सीज़निंग
  • १ चमच  लाल मिर्च पाउडर 
  • अदरक लहसन का पेस्ट १ चमच
  • १ प्याज
  • धनिया पट्टी
  • हरा कैप्सिकम
  • चेरी टोमॅटो (छोटे छोटे टमाटर)
  • १ लेमन
  • Fresh Thyme 

 

whole fish baked in oven

होल फिश को एक ट्रे में लीजिये और उस में से उस का पख और दुमछी निकल कर अछि तरह से साफ कर लीजिये और फिश के ऊपर और पीछे  छुरी से  ऊपर से नीचे तक कट्स बनलीजिये ताकि हम जो मसाला डालें वह इस के अंदर तक चला जाये और अछि तरह पक जाये। 


अब एक बॉउल में पैपरिका, काली मिर्च पाउडर, नमक, ओरिगैनो पाउडर, २ चमच  knorr seasoning , १ चमच अदरक लहसन का पेस्ट, बारीक़ कटा हुवा हरा धनिया, thyme  को आयल  के साथ अछि  तरह मिक्स कर लीजिये और पेस्ट तैयार कर लीजिये। 


अब होल फिश को इस पेस्ट से अछि तरह अंदर-बाहार,  ऊपर-निचे  मेरिनेड  कीजिये और ३०-४० मिनट के लिए साइड में रख दीजिये। 


अब हरा धनिया को बारीक़ काट लीजिये, प्याज को स्क्वैर स्लाइस शेप में काट लीजिये, और एक बड़े लेमन को स्लाइसेस में काट लीजिये, कैप्सिकम को भी लम्बे लम्बे स्लाइसेस में काट लीजिये। 


अब बेकिंग ट्रे लीजिये और एल्युमीनियम wraping  फॉयल से ट्रे के ऊपरी हिस्से में कवर करदिजिये और आयल से अछि तरह ग्रीज़ कर लीजिये और फॉयल के ऊपर जहाँ हम फिश रख ने वाले है उस हिस्से में स्लाइस लेमन से कवर करदिजिये और अब हम इसी लेमन के ऊपर फिश को रखेंगे अब फिश के अंदर वाले हिस्से में भी ४-५ स्लाइस  लेमन भर दीजिये।


अब एक बॉउल में चेरी  टोमॅटो, कटा हुवा प्याज़, कैप्सिकम, दालदीजिये और स्वादनुसार नमक, काली मिर्च का पाउडर और बाकि आयल मिला लीजिये और अछि तरह मिक्स कर लीजिये 


अब होल फिश को ४०० डिग्री में करीब १० मिनट के लिए bake  करेंगे , और १० मिनट  बाद फिश को पलट देंगे अगर फिश मैरिनेड  बाकि है तो आप यह अभी फिश में  दाल सकते है  और ट्रे के साइड में सारे  मिक्स्ड वेजटेबल्स  डालदेंगे और १० मिनट और bake  करेंगे। 

अब आपका रेस्टोरेंट जैसा  स्वादिस्ट बेक्ड होल फिश तैयार है