Chinese sweet and sour chicken recipe in Hindi- स्वीट एंड सावर चिकन बनाना सीखें 

आज हम चिकन का  एक बिलकुल ही नया तरीके का डिश स्वीट एंड सावर चिकन बनाना सीखेंगे 

sweet and sour chicken


sweet and sour chicken बनाने की लिए आवस्यक सामग्री -Ingredients for making sweet and sour chicken

  • २ बोनलेस चिकन ब्रैस्ट
  • १ कप मैदा
  • २ चमच नमक
  • १ चमच लहसन का पेस्ट
  • आधा चमच काली मिर्च का पाउडर
  •  १ चमच सोया सॉस
  • १ प्याज़ 
  • आधा हरा कैप्सिकम 
  • आधा पीला कैप्सिकम 
  • पाइनएप्पल ५० ग्राम 
  • १ चमच कॉर्न स्टार्च 
  • १ चमच नमक
  • २ चमच ब्राउन शुगर
  • डेढ़ चमच apple sider vinegar
  • २ चमच पाइनएप्पल  जूस
  • १ चमच टोमेटो केचप 


How to Make Sweet and sour Chicken-स्वीट एंड सावर चिकन Recipe 

स्वीट एंड सावर चिकन बनाने के लिए  के लिए हमे  २ बोनलेस चिकन ब्रैस्ट  लेंगे और उससे छोटे छोटे पीसेस में कट कर लेंगे 

अब चिकेन को मैरिनेड करने के लिए एक बॉउल में १ कप मैदा,२ चमच नमक, १ चमच लहसन का पेस्ट, आधा चमच काली मिर्च का पाउडर, को थोड़ा पानी डालकर सब को अछि तरह मिक्स करेंगे और एक अछि स्मूथ पेस्ट तैयार करेंगे, अब इस में १ चमच सोया सॉस ऐड करेंगे और अछि तरह मिक्स कर देंगे। 

अब इस मिक्स में हम चिकन ब्रैस्ट ऐड करेंगे और अछि तरह  कोटिंग करेंगे अब चिकन को मैरिनेड होने के लिए करीब १ घंटा छोड़ देंगे। 


स्वीट एंड सावर चिकन-sweet and sour chicken में वेजटेबल्स ऐड करने के लिए हमें १ प्याज़ को छोटे स्क्वायर साइज में  कट करेंगे, बिज़ निकला हुवा हरा कैप्सिकम और  पीला कैप्सिकम को आधा आधा लगे और इससे भी  छोटे स्क्वायर साइज में  कट करेंगे, अब हम पाइनएप्पल के करीब ५० ग्राम पीस  लेंगे और छोटे छोटे टुकड़े में कट करेंगे, आप  करीब २-३ चमच पाइनएप्पल के जूस भी इस्तेमाल कर सकते  है,


अब गैस  को ऑन करेंगे और फ्राइंग पैन को गरम होने के लिए रख देंगे अब पैन में २ चमच तेल डालेंगे और कट किये हुवे वेजटेबल्स और पाइनएप्पल  को डालदेंगे हमे इसे ज्यादा नहीं पकाना सिर्फ १ मिनट के लिए इससे चलाते  हुवे पकने देंगे 

अब बड़ी प्लेट में  थोडासा मैदा डालेंगे और मैरिनेड किया हुवा चिकन को मैदे से कोट  कर के चिकन को डीप फ्राई करेंगे लाइट ब्राउन कलर( एकदम डार्क होने तक न फ्राई कीजियेगा) करीब ७ -८  मिनट के लिए फ्राई कीजिये। 


अब १/४ कप पानी में १ चमच कॉर्न स्टार्च मिलकर घोल तैयार कीजिये, एक सॉस पैन लीजिये और उस में १ चमच नमक, २ चमच ब्राउन शुगर, डेढ़ चमच apple sider vinegar, २ चमच पाइनएप्पल  जूस,  १ चमच टोमेटो केचप डालेंगे। 


अब सॉस पैन को गैस में लो  हीट पे दालदीजिये और अछि तरह मिक्स करके पकाये और इस में एक उबाल आ जाये तो पहल से तैयार किया गया कॉर्न स्टार्च का घोल इस में दाल दीजिये और अछि तरह चलाते  हुवे पकाये फाइन पेस्ट जितना थिक होजाये तो गैस को बंद कर दीजिये। 

अब फ्राई किया हुवा चिकन को इस पेस्ट में अछि तरह कोटिंग कीजिये और वेजटेबल्स भी दाल दीजिये और अछि तरह मिक्स कीजिये 


हमारा बिलकुल नया डिश स्वीट एंड सावर चिकन- sweet and sour chicken  बन कर  तैयार है इस का आनंद लीजिये